Saturday, July 27, 2024

उत्तराखंड सतरुद्रा ट्रस्ट

Reg.No.IV/921/2019

"दान कारण नहीं, आवश्यकता देखता है।"

अन्य गतिविधियां

गौ सेवा

यमकेश्वर, पौड़ी गढवाल के गाँव किमसार में गौवंश के संरक्षण में महत्वपूर्ण कार्यों के लिए डांडामंडल क्राफ्ट एसोसिएशन के संस्थापक श्री गिरीश कंडवाल को देखरेख में मदद के लिये रु. 5000/ का सहयोग किया गया। वर्तमान में यहां 50 से अधिक गौवंश हैं, इस गौशाला को रु.10000/ वार्षिक राशि दी जानी तय की गई है।

साहित्य चर्चा

हमारे ट्रस्टी डॉ. राकेश बलूनी के द्वारा प्रकाशित यात्रा वृतांत “नवोत्साह की धरती” एवं काव्य संग्रह "काव्य औषधि" का ट्रस्ट द्वारा विमोचन किया गया। डॉ. बलूनी ने इन पुस्तकों से अर्जित सहयोग राशि को ट्रस्ट को समर्पित किया। डॉ. बलूनी चिकित्सा जगत के साथ-साथ साहित्य जगत में भी एक विशेष पहचान रखते हैं। ट्रस्ट उनके भावी जीवन के लिए सुख समृद्धि की कामना करता है।

सामाजिक चेतना

दिनांक 2 दिसंबर 2021 को उत्तराखंड सतरुद्रा ट्रस्ट के सदस्यगण दो दिवसीय भ्रमण पर आनंद लोक, ग्राम सिरासू, यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल पहुंचे। यहां पर दो विद्यालयों- रा प्रा वि सिरासू एवं रा उ प्रा वि सिरासू के बच्चों को एक संक्षिप्त कार्यक्रम में उपहार स्वरूप स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुषमा असवाल ने किया। इससे पूर्व प्रधानाध्यापिका श्रीमती राधा बिंजोला ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

संस्कृति सहयोग

दिनांक 23.09.2022 को "उत्तराखंड सतरुद्रा ट्रस्ट" द्वारा श्री नेपाली संस्कृत विद्यालय ऋषिकेश में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज के असहाय वर्ग के सहयोग के संकल्प के अंतर्गत 6 साधनहीन छात्रों को स्कूल ड्रेस वितरित की गई। साथ ही विद्यालय पुस्तकालय के लिए पुस्तकें भेंट की गई। सहयोग के लिए चयनित छात्र-

1.चिराग कोठारी

2. मोहित नौटियाल

3. सत्यव्रत भट्ट

4. युवराज शर्मा

5. शुभम उनियाल

6. शिवम भट्ट

उक्त मद में कुल ₹15000.00 व्यय किये गए। सहयोग के लिए चयनित छात्र-